रीवा पुलिस लाइन में खूनी संघर्ष: साथी पुलिसकर्मी ने आरक्षक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस लाइन में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी ने अपने ही साथी आरक्षक पर बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू, टांगी और डंडों से किए गए हमले में आरक्षक मुकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, मुकेश तिवारी वर्तमान में मनगवां थाना में पदस्थ हैं और उनकी ड्यूटी कलेक्ट्रेट में लगी हुई है। बीती रात वह खाना लेने अपने शासकीय आवास पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे साथी पुलिसकर्मी सुरेंद्र पांडे, उसके बेटे और दो अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने चाकू, टांगी और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए।

घायल आरक्षक की पत्नी सुभासनी तिवारी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र पांडे पिछले कई दिनों से गाली-गलौज और विवाद कर रहा था। पुरानी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संजय गांधी अस्पताल पहुंचे और घायल जवान का हालचाल जाना। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप की स्थिति है और पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें