संत माता माया देवी दरबार में 58वां वर्सी महोत्सव शुरू, संतों का महाकुंभ बना आकर्षण

बड़ोदरा। संत माता माया देवी दरबार स्थित साईं हरिगिर महाराज जी का 58वां वर्सी महोत्सव धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हुआ।

महोत्सव में देशभर से संतों का आगमन हुआ, जिससे दरबार में संतों का महाकुंभ देखने को मिला।

साईं हरिगिर आश्रम के प्रमुख संत साईं कमलेश लाल जी लंबे समय से सेवा कार्यों के लिए अपनी अलग पहचान रखते हैं। महोत्सव के दौरान भी गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सेवा का सिलसिला जारी रहा। रोजाना की तरह भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ गरीब बच्चों को स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स और पानी की बोतलें वितरित की गईं। करीब 200 से 250 बच्चों को यह सामग्री दी गई।

दोपहर 12 बजे दरबार में अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ। इसके बाद संत सतराम दास धाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न स्थानों से पहुंचे संतों का स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में चकरभाठा के श्री सिंधु अमरधाम के संत लालदास साहेब, अहमदाबाद के संत जगदीश लाल साहेब, रायपुर के साईं रामचंद जी और संत माता माया देवी दरबार के संत साईं कमलेश लाल जी मौजूद रहे।

अहमदाबाद के गायक मदन लाल बखरानी और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं संतों ने सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया।

साईं कमलेश लाल जी ने बताया कि 6 से 8 अगस्त तक चलने वाले इस ज्ञान कुंभ में संत वाणी की अमृत वर्षा भक्तों पर होगी। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का तहेदिल से स्वागत किया। दूर-दूर से पहुंचने वाले भक्तों के लिए ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं भी बड़े स्तर पर की गई हैं।

महोत्सव में सेवा, सत्संग, भजन और संत वाणी का संगम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें