रीवा में सिरफिरे युवक का कारनामा: रात 3 बजे काट दिए 60 घरों के बिजली कनेक्शन, CCTV में कैद हुई वारदात

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पाण्डेय टोला वार्ड-29 में एक सिरफिरे युवक ने रात के अंधेरे में करीब 50 से 60 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। युवक की यह पूरी करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे अचानक पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली चले जाने से लोग रातभर परेशान रहे। शुरुआत में लोगों को लगा कि बिजली विभाग की ओर से कोई तकनीकी खराबी हुई है, लेकिन सुबह जांच में मामला कुछ और ही निकला।

स्थानीय लोगों ने जब बिजली विभाग को सूचना दी और मौके पर जांच की गई तो पता चला कि किसी अज्ञात युवक ने जानबूझकर मुख्य बिजली तारों को काट दिया था। इतना ही नहीं, युवक तारों को काटकर पास के एक खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद सभी घरों के बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई।

इधर, मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक युवक रात 3 बजे बिजली के तार काटते हुए दिखाई दिया। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक ने यह हरकत किसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते की या फिर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें