मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही उसे बचाने पहुंचे टीआई समेत पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है। जबकि तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
मामला दो महीने पहले हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है। हादसे में अशोक कुमार आदिवासी की मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार ने इसे हादसा न मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। और सनी द्विवेदी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की, मारपीट में सनी की भी मौत हुई है। घटना मऊगंज जिले की शाहपुर की है जहां एक युवक की हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस सहित तहसीलदार पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा कई पुलिस कर्मियों को भी आरोपियों ने बंधक बना लिया।
मऊगंज। बंधक बनाकर पुलिस टीम पर किया हमला, ASI सहित युवक की मौत, तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल
मऊगंज में बंधक बनाकर पुलिस टीम पर किया हमला, ASI सहित युवक की मौत, तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल
मऊगंज। बंधक बनाकर पुलिस टीम पर किया हमला, ASI सहित युवक की मौत, तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल
घटना के बाद इस कदर बवाल मच गया की मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनगरी के गडरा गांव में 2 महीने पूर्व एक युवक अशोक कुमार आदिवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लेकिन आदिवासी परिवार के लोगों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया था। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब तेज रफ्तार बाइक दो महीने पहले पुल से टकरा गई थी जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण आदिवासी परिवार के लोगों ने इसे हत्या करार देते हुए सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से इस मामले में काफी गहमा गहमी चल रही थी। इसी बीच होली के त्यौहार का फायदा उठाते हुए आदिवासी परिवार के लोगों ने शनि द्विवेदी को बंधक बना लिया। उसके बाद उसे कमरे के अंदर बंद करके जमकर पीटा गया।मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। स्थिति को बेकाबू देखकर थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इस घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस फोर्स के साथ कमरे को खुलवाया गया तो देखा कि युवक सनी द्विवेदी की मौत हो चुकी थी। इस पूरे मामले पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया इसके बाद एक बार फिर से बवाल मच गया इस बवाल की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमरे के अंदर पहुंचे वैसे ही उन पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने डंडे और पत्थर बरसाए। इसमें रामचरण गौतम ASI की मौत हो गई। ASI पुलिस लाइन में पदस्थ थे जबकि शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय, हनुमान तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, मऊगंज पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई बृहस्पति पटेल, एसडीओपी रीडर अंकित शुक्ला, जवाहर सिंह यादव 25वी बटालियन सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया है वहीं तहसीलदार को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।






