रीवा जिले में होली के पवित्र पावन त्यौहार के अवसर पर सुबह से रंग गुलाल के बाद, बिछिया स्थित भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर में हर वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें लाखों लोग लाइन लगाकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता भगवान जगन्नाथ जी मंदिर पहुंचे, और भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया भगवान जगन्नाथ जी स्वामी भंडारा समिति द्वारा बताया गया कि लगातार उनसठ वर्षों से इस भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महाप्रसाद के रूप में भगवान श्री जगन्नाथ जी को कढ़ी, चावल, मालपुआ और खीर का महाभोग लगाया जाता है। इस अवसर पर रीवा नगरवासी सहित दूर दूर से लोग आकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस आयोजन में समिति के समस्त सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






