रीवा के दो शातिर बदमाश बालाघाट से गिरफ्तार, आधा सैकड़ा से अधिक अपराधिक मामले हैं दर्ज

रीवा में आधा सैकड़ा से अधिक अपराधों को अंजाम देने के बाद बालाघाट में नाम बदलकर ऐश की जिंदगी जीने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र को भय और आतंक से निजाद मिली है बताया गया है कि दोनों बदमाशों के विरुद्ध अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या, हत्या के प्रयास, राहजनी, चोरी, डकैती सहित रंगदारी वसूलने के कई अपराध दर्ज है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि पवन पाठक सहित अनुराग मिश्रा दोनों ही आदतन अपराधी है जिनके विरुद्ध जिले के कई थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं और जब भी पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश करती तो यह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो जाते लगातार कई थानों की पुलिस शातिर बदमाशों की तलाश करने में जुटी थी इसी दौरान गोविंदगढ़ थाने की पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश बालाघाट में नाम बदलकर मौज मस्ती के साथ फरारी काट रहे हैं। इनपुट कंफर्म होने के बाद सिविल कपड़ों में बालाघाट पहुंची रीवा पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क करते हुए दोनों बदमाशों को धर दबोचा, गिरफ्तार किए गए अपराधियों को रीवा लाया गया है जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें