रीवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदातः सगे बड़े पापा ने 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बड़े पापा ने अपनी ही 6 साल की सगी भतीजी को हवस का शिकार बनाया है। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। गंभीर हालत में मासूम बच्ची को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मां घर लौटी तो खुला खौफनाक राज

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात की है। उस वक्त मासूम बच्ची घर में अकेली थी और उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। सूने घर का फायदा उठाकर आरोपी बड़े पिता ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया और उसे घर से बाहर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया।

जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। देर रात जब मां घर वापस लौटी, तो बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। बेटी की हालत देख मां के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना को लेकर रीवा की एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें