निवाड़ी में बंदर और कुत्ते की अनोखी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, लोग बोले- ये हैं असली टॉम एंड जेरी

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में इन दिनों एक बंदर और कुत्ते की अनोखी दोस्ती लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पिछले करीब छह महीनों से दोनों हर समय साथ-साथ नजर आते हैं। कभी सड़क पर खेलते हुए, तो कभी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए यह जोड़ी लोगों का दिल जीत रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बंदर और कुत्ता बिना किसी को नुकसान पहुंचाए पूरे इलाके में साथ घूमते रहते हैं। दोनों की अठखेलियां देखकर लोग इन्हें “टॉम एंड जेरी” की जोड़ी कहने लगे हैं। राहगीर भी इस अनोखी दोस्ती को देखने के लिए रुक जाते हैं और मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। पशु प्रेमियों का कहना है कि जानवरों में भी भावनाएं, अपनापन और दोस्ती होती है, जिसका यह जोड़ा शानदार उदाहरण है। बंदर और कुत्ते की यह अनूठी यारी अब पृथ्वीपुर में लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें