बागेश्वर धाम में आरती के दौरान हंगामा, कथित प्रेत-ग्रसित युवक का हमला, युवती गंभीर रूप से घायल

छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आरती के दौरान कथित रूप से प्रेत-प्रभावित एक युवक ने श्रद्धालु युवती पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवती की पहचान स्वाति शुक्ला (18 वर्ष), पिता प्रदीप शुक्ला, निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। स्वाति अपनी मां रीना शुक्ला के साथ आरती में शामिल होने बागेश्वर धाम आई थी।

पीड़िता की मां का आरोप

पीड़िता की मां का आरोप है कि आरती के दौरान स्वाति के दोनों हाथ बंधे हुए थे। इसी दौरान पीछे खड़े एक युवक ने अचानक दोनों हाथों से जोरदार हमला कर दिया, जिससे स्वाति के कंधे में गंभीर चोट आई है।

घटना से मचा हड़कंप 

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

युवती को आई गंभीर चोटें 

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया के अनुसार, घायल युवती को भर्ती कर लिया गया है। कंधे में गंभीर चोट की आशंका को देखते हुए एक्स-रे और सीटी स्कैन कराए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही चोटों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें