रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से रिश्ते के भतीजे द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में सामने आया है, महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी द्वारा उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया गया और इसके बाद उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया, महिला ने घटना की शिकायत गढ़ थाने में दर्ज कराई है, और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है,
पीड़िता ने बताया कि वह गढ़ में किराए के मकान में रहती थी। जहां उसके रिश्ते के भतीजे का आना जाना था। महिला ने बताया कि इस दौरान भतीजे द्वारा उसे धोखे में रखकर और शादी का लालच देकर नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, महिला के मुताबिक जब वह गर्भवती हो गई और इसकी जानकारी उसने आरोपी को दी तो आरोपी ने धोखे में रख उसका गर्भपात करा दिया और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत गढ़ थाने में दर्ज कराई है, और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।






