रेलवे ने जारी किया रीवा-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल, सप्ताह में एक दिन चलेगी, यात्रियों को राहत

रेल मंत्री की घोषणा के बाद रेलवे ने रीवा से पुणे ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और इससे रीवा सहित पूरे विंध्य के लोगों को महाराष्ट्र की यात्रा करने में काफी सहूलियत रहेगी। जिसका रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन रीवा से बुधवार सुबह छः पैंतालीस पर रवाना होगी जो गुरुवार को पूणे पहुंचेगी। वहां से शुक्रवार को सांयकाल साढ़े पांच बजे रीवा के लिए रवाना होगी जो शनिवार को रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन रीवा से चलने के बाद सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, भुसावल, मनमाड़, कोपऱ्यांव, अहमदनगर सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए पुणे पहुंचेगी।

इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से रीवा से महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले लोगों को काफी आराम हो जाएगा। वहीं शिर्डी, शनि सिगनापुर, नासिक ज्योर्तिलिंग की यात्रा भी लोग आराम से कर सकेंगे। अब रीवा से महाराष्ट्र को जोडने वाली तीन ट्रेने हो जायेगी। इससे पूर्व रीवा से बांद्रा ट्रेन व रीवा से क्षत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल के बीच ट्रेन चल रही है जो सप्ताह में एक दिन चलती है। रीवा से काफी संख्या में लोग पढ़ाई और काम के सिलसिले में महाराष्ट्र के पुणे सहित अन्य शहरों में जाते हैं जिनके लिए यह ट्रेन वरदान साबित होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें