प्रेम संबंध में इनकार करने पर, नाराज़ प्रेमी चाचा ने अपनी ही भतीजी पर कर दिया हमला

प्रेम संबंध में इनकार करने पर नाराज़ प्रेमी चाचा ने अपनी ही भतीजी पर हमला कर दिया। युवती का चेहरा नाखूनों से नोच डाला, हाथ मरोड़ कर तोड़ दिया, और धारदार हथियार से कान पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवती का दो वर्षों से चाचा के साथ प्रेम संबंध था। रविवार सुबह वह अपने घर के पीछे चाचा से मिलने गई थी, जहाँ आरोपी ने साथ भागने का दबाव बनाया। मना करने पर वह हिंसक हो गया और युवती की बेदम पिटाई कर दी। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि घर के पीछे से चीख-पुकार की आवाज सुनकर वे भागे और देखा कि बेटी खून से लथपथ बेसुध पड़ी थी। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टर नदारद थे। और नर्स द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि सेमरिया थाने में रिपोर्ट लिखाने पर पहले इलाज की सलाह दी गई, बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज किए। और जल्द आरोपी के गिरफ्तारी की बात कही है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें