मध्यप्रदेश के सतना में उस समय सनसनी फैल गई,जब गुप्त गोदावरी के जंगल में दो सगे भाइयों के कंकाल पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले मृतकों की पहचान सतना के नई बस्ती के रहने वाले जितेन्द्र यादव,वीरेन्द्र यादव के रूप में हुई है दोनों भाई 28 जनवरी से लापता थे मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम लिए भिजवाया, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
परिजनों ने दोनों के लापता होने की जानकारी कोलगवां थाने में दी थी,जिसके बाद पुलिस ने 31 जनवरी को गुमसुदगी का मामला दर्ज किया था दोनों भाई नई बस्ती में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे थे दोनों के शव पेड़ पर लटकते मिलने के बाद हड़कंप मच गया,मौके पर पहुँची मां ने दोनों शवों की पहचान की चित्रकूट पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच कर रही है, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है,या फिर वजह कोई और है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।






