रीवा। इन दिनों अपराधी इतने बेखौफ हो चुके है की उन्हे अब किसी का डर नही है। भाईगिरी और सोशल मीडिया में अपनी धाक जमाने के लिए कुछ युवक ऐसे है जो कुछ भी करने से परहेज नहीं करते। और कट्टे और असलहों के साथ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करना अब उनका फैशन बन गया है। ऐसा ही एक वीडियो रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से वायरल हुआ है जिसमे एक युवक कट्टे के साथ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।
इन दिनों सोशल मीडिया में असलहों के साथ वीडियो डालना अब युवाओं का फैशन सा बन गया है। लोगों में अपनी धौंस जमाने और भाईगिरी दिखाने के चक्कर में युवाओं द्वारा लगातार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला फिर रीवा से सामने आया है जो रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहिया गांव का है। जहां पर अंश तिवारी नाम का युवक लोगों में अपनी धौंस जमाने कट्टे के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया है। युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी में यह वीडियो लगा रखा था जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस युवक की तलाश में उसके घर में दबिश दी थी लेकिन वो घर में नहीं मिला बताया जा रहा है की युवक बिलासपुर में रहकर वहां काम करता है।






