रीवा। बस में मिले एक अपरिचित युवक से जान पहचान बढ़ाना महिला को महंगा पड़ गया, आरोपी युवक ने चाय में नसीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया, और कटनी में डेढ़ महीने तक उसको बंधक बनाकर रेप किया, मऊगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला 16 अक्टूबर को अपनी ससुराल जबलपुर जाने के लिए बस से निकली थी। रीवा से बस में उसको एक अपरिचित युवक मिला जिसने खुद को जबलपुर का निवासी बताकर महिला से जान पहचान बढ़ाई, आरोपी युवक ने कटनी में महिला को चाय पिलाई जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई, जब महिला की नींद खुली तो वह एक कमरे में थी, जहां पर आरोपी उसको बंधक बनाकर रखे हुए था, आरोपी कमरे में कट्टा कारतूस रखे हुए था। और महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा था। डेढ़ महीने तक उसको बंधक बनाकर आरोपी युवक रेप करता रहा। महिला ने जब अपनी मां को देखने जाने की इच्छा जाहिर की तो आरोपी उसे रीवा तक लेकर आया, और 6 दिसंबर को उसे रीवा में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता अपने घर मऊगंज पहुंची। जहां परिजनों को घटना की जानकारी दी, परिजन उसे लेकर थाने आए और शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने सुन में मामला दर्ज कर उसे जांच के लिए कटनी भिजवाया है।
|
|
रीवा। यात्रा कर रही महिला को, चाय में नशीली दवा पिलाकर रेप, जबलपुर जा रही थी महिला,,
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






