पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा अनिल सोनकर के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा डाक्टर रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर, महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले अभिषेक कुशवाहा उर्फ गोलू उर्फ सौरभ पिता अजय कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी मैदानी थाना चोरहटा जिला रीवा को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया। जहां से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।






