खबर रीवा जिले से है जहां के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ महिला थाना पहुंची, और शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह खजुहा निवासी अभिषेक तिवारी के साथ दो वर्ष पहले हुआ था। महिला ने बताया की शादी के बाद से ही वह लड़की को परेशान कर रहा था। जिसके चलते उनकी बेटी मायके में थी, बताया गया की मंगलवार को अभिषेक तिवारी लक्ष्मणपुर पहुंचा और सास के ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया। जिससे हड़कंप मच गया, और इसी दौरान वह पत्नी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। वहीं महिला के बेटे ने बताया की उसके जीजा लंबे समय से नशे के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। और 10 लाख रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहा है। पूरे मामले की सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।






