रीवा कलेक्ट्रेट में हर सप्ताह आयोजित होने वाली मंगलवार की जनसुनवाई कि पोल जनसुनवाई में पहुंचे एक वृद्ध ने खोल कर रख दी है। वृद्ध ने बताया कि जनसुनवाई केवल पावती तक सिमट कर रह गई है वृद्ध ने कहा कि यहां वह चार बार से चक्कर काट रहे हैं। लेकिन पावती देकर रवाना कर दिया जाता है, कोई भी सुनवाई और कार्यवाही नही की जाती, दरअसल रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान तहसील अंतर्गत बरहद गांव के रामफल कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे, और रास्ता अवरुद्ध होने के संबंध में आवेदन दिया, और बताया कि गांव के ही रामलाल साकेत, भूपेंद्र सिंह और ध्रुव सिंह के द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया गया है, और जमीन को जेसीबी से खुदवा दिया गया, जिससे सैकड़ों लोगों का आना जाना अवरुद्ध हो गया है, यहां तक कि घर के सामने से बाड़ी बना दी गई है, ऐसे में लोग कहां जाएं और कहां से निकले आपको बता दें कि रामफल का जन सुनवाई में यह कोई पहला दिन नही है, इसके पूर्व भी वह यहां कई बार आ चुके हैं, आवेदन दे चुके हैं, लेकिन पावती देकर मामले को दबा दिया जाता है, और कोई कार्यवाही नही की जा रही है।
|
|






