रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आकृति टॉकीज के पास बीती शाम गोली चालन की घटना घटित हुई थी। जिसका पुलिस ने खुलासा किया है, गोली चालन कि इस घटना में शुभम परौहा के ऊपर गोली चलाने का आरोप लगा था। पुलिस ने मामले की विवेचना की तो पता चला कि दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान गोली चालन कि घटना घटित हुई थी। मामले में शुभम परौहा के साथी युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आयुष पाठक के ग्रुप से पांच युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि दो गुटों के बीच हुई कहा सुनी के बाद दोनों गुटों से गोली चलाई गई थी।
मामले की विवेचना करने पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई अपराध दर्ज हैं। जांच के बाद आरोपियों कि संख्या बढ़ने की संभावनाएं हैं।






