रीवा #गो#ली#कां#ड #घा#यल युवक का बयान, खुला घटना का राज

रीवा में दीपावली के पटाखों के बीच गोली चलने से सनसनी फैल गई। दिवाली की पूजा कर घर से निकले प्रॉपर्टी डीलर को हैरियर वाहन से आए बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने दो राउंड फायर किया जिसमें एक फायर मिस होने पर दूसरी गोली प्रॉपर्टी डीलर के पेट में जा धंसी। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने प्रॉपर्टी के लेनदेन को लेकर रंजिश में गोली चलाई है। और आरोपियों का इरादा हत्या का था।

बिछिया थाना क्षेत्र की घटना

यह पूरी घटना बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कमांडेंट बंगले के पीछे जवाहर कॉलोनी में घटित हुई। बता दें कि अमोल सिंह घर में पूजा-पाठ कर के बाद अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल अमोल सिंह छतरपुर का रहने वाला है, जो रीवा में किराए के कमरे में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

घायल कि स्थिति में सुधार

घायल कि स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पुश्तैनी जमीन पर आजिद, पम्मू और रणविजय चूना डाल रहे थे। जिस पर मैंने आपत्ति की और कहा कि पहले पटवारी आरआई को आ जाने दीजिए। इसके बाद आप चूना डाल देना। इसी बात को लेकर मेरी उनसे बहस हो गई। और उन्होंने मुझे धमकी दी कि तुम्हे देख लेंगे। और सुबह की बातचीत के बाद रात में जब में घर से निकला तो वो अपनी गाड़ी से पहुंचे और मुझे गोली मार दी। उनका इरादा मुझे जान से मारने का था।

संदेही हिरासत में

बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि दो राउंड फायरिंग में एक मिस फायरिंग हुई है। जबकि दूसरी गोली युवक के पेट पर लगी है। फिलहाल उसकी हालत अभी स्थिर है। घायल के बयान लिए गए हैं। संदेहियों को हिरासत में लिया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें