रीवा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बोलेरो घर में घुसी, धूप ताप रहे युवक की मौत, 5 घायल

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिगवां गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन सड़क से उतरकर सीधे एक घर में जा घुसा। इस भीषण सड़क हादसे में घर के बाहर धूप ताप रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से उतरते हुए घर की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाहर बैठे युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

धूप ताप रहे युवक की मौके पर मौत

हादसे में मृतक की पहचान मोहम्मद कमरुद्दीन पिता अब्दुल गनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह अपने घर के बाहर धूप ताप रहा था, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बोलेरो सवार 4 से 5 लोग गंभीर घायल

हादसे में बोलेरो में सवार चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों में आक्रोश, तेज रफ्तार पर सवाल

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें