दोहरे हत्याकांड का हैरान करने वाला खुलासा, छेड़छाड़ के विवाद में बुलेरो से कुचलकर हत्या

मऊगंज जिले के हनुमना में बीते दिवस हुए डबल मर्डर का पुलिस ने बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। हत्याकांड में आरोपियों ने युवक को कुचलना के साथ-साथ हत्या की वारदात में शामिल अपने एक अन्य साथी को भी कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस के खुलासे में हत्या की वजह छेड़छाड़ की घटना बताई गई है जिसमें आरोपियों द्वारा एक युवती से की गई छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को बोलेरो वाहन से कुचल कर हत्या करने की योजना बनाई और फिर गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान सड़क पर खड़े युवक को बोलेरो वाहन से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी की वारदात के वक्त ही मौत हो गई थी।

मऊगंज जिले के हनुमना में हुई इस हत्याकांड का खुलासा मऊगंज एसपी रसना ठाकुर द्वारा किया गया है। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के मुताबिक आरोपी विक्रम शुक्ला और कुलदीप शुक्ला द्वारा एक युवती से छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था।इस बात को लेकर विंध्यवासिनी गुप्ता और आरोपियों के बीच नोक झोंक हुई थी जिस बात का बदला लेने के लिऐ आरोपी विक्रम और कुलदीप ने मिलकर अपने अन्य साथियों के साथ विंध्यवासिनी की हत्या की योजना बनाई और आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान उसे बोलेरो वाहन से कुचल दिया। बताया गया कि वाहन की चपेट में विंध्यवासिनी के साथ-साथ आरोपियों के साथ शामिल आकाश दुबे भी आ गया था जिसकी घटना के बाद मौत हो गई थी। आकाश दुबे योजना के मुताबिक विंध्यवासिनी को पकड़ने के लिए खड़ा था ताकि उसे आसानी से पकड़ा जा सके और इसी के चक्कर में विंध्यवासिनी के साथ-साथ आरोपियों का साथी आकाश दुबे भी आरोपियों के वाहन की चपेट में आ गया। हालांकि गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस इस मामले की महज एक सड़क हादसा मान रही थी लेकिन जब घटना की सच्चाई सामने आई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में अमितधर द्विवेदी पिता मुरलीधर द्विवेदी निवासी ग्राम पाती थाना हनुमना, मुकेश बढई उर्फ मुन्ना पिता रामबदन बढई निवासी ग्राम पहाड़ी थाना अमिलिया जिला सीधी हाल पाती हनुमना, कुलदीप शुक्ला उर्फ छोटू, शिवकुमार बढई, विक्रम शुक्ला और राहुल मौर्य को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी आकाश दुबे की वारदात के दौरान ही मौत हो गई है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या के अपराध की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें