रीवा। कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचा पुलिस बल, सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल 

रीवा शहर के सिरमौर चौराहा स्थित परफेक्ट किड्स और मेंस वियर नामक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग जाने की घटना सामने आई है। आपको बता दे सिरमौर चौराहा शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका है, आगजनी की घटना को देख चौराहे में भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया, तुरंत इसकी सूचना दमकल को दी गई, वहीं लोगों का कहना है दमकल आधे घंटे देरी से पहुंची,

इस विषय में नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया दमकल झालबद्री आश्रम में थी, जिस कारण से वह मौके पर नहीं पहुंच पाई फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। सीएसपी सहित भारी पुलिस पर मौके पर मौजूद है। और घटना किन कारणों से हुई, इसकी जानकारी जुटाना में लगा हुआ है, आगजनी की घटना में एक दो दुकान और चपेट में आई है, फिलहाल कोई जन हानि की सूचना सामने नहीं आई है, घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें