रीवा में 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पत्नी पर परिजनों ने जताया शक, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 20 दिन पहले दफन किए गए एक 42 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति का शव पुलिस ने कब्र खोदकर बाहर निकलवाया है। मृतक के परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए पत्नी पर शंका जताई और पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला बिछिया थाना क्षेत्र के कुठुलिया मोहल्ले का है। यहां रहने वाले 42 वर्षीय मोहम्मद लुकमान की 9-10 जुलाई की दरमियानी रात अचानक मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उनके पैतृक गांव बैकुण्ठपुर स्थित कब्रिस्तान में शव को दफना दिया था। करीब 20 दिन बाद मृतक के परिजनों ने बिछिया थाने पहुंचकर मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। मृतक के भाई मोहम्मद दाऊद ने लुकमान की पत्नी पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

परिजनों की शिकायत के बाद बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) की अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को बैकुण्ठपुर कब्रिस्तान में दफन शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें