रीवा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 हजार का इनामी बदमाश विकास दुबे गिरफ्तार

रीवा (मध्यप्रदेश)

रीवा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास, वसूली और आपराधिक धमकी सहित कई संगीन अपराध दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

नाबालिगों को डराकर करता था अवैध वसूली

पुलिस के अनुसार, विकास दुबे नाबालिग बच्चों को डराकर उनसे अवैध वसूली करता था। इतना ही नहीं, आरोपी सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करता था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

लंबे समय से था फरार, घोषित था इनाम

विकास दुबे काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पैदल मार्च निकालकर दिखाया पुलिस का सख्त संदेश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इलाके में पैदल मार्च निकाला, जिससे बदमाश का रसूख पूरी तरह खत्म हो गया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

इसे भी पढ़ें 👇 👇 👇 

31 जनवरी को होगा शिवधाम भैरवलोक मंदिर का भव्य लोकार्पण, CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

सीएसपी ने दी जानकारी

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि विकास दुबे एक शातिर अपराधी है, जिस पर हत्या के प्रयास और वसूली जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी बच्चों को डराकर अवैध वसूली करता था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा जनता का भरोसा

रीवा पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें