रीवा में दिल दहला देने वाली वारदात: चोरी के दौरान पहचान उजागर होने पर बदमाशों ने वृद्ध दंपत्ति पर किया जानलेवा हमला, बुजुर्ग की मौत

रीवा जिले के सुहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनिया कला (पुनिया कला) से एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने पहचान उजागर होने के डर से एक वृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

 

घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी की सुबह ग्राम पुनिया कला निवासी प्यारे कोल (80 वर्ष) और उनकी पत्नी सुगनी कोल (76 वर्ष) पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दंपति को तत्काल त्योंथर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्यारे कोल ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच तेज की गई। सुहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। और संदेह के आधार पर गांव के ही करण चौधरी और अजीत उर्फ जीतू आदिवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पहचान उजागर होने पर की हत्या

थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी की नीयत से वृद्ध दंपति के घर में घुसे थे। जब उन्हें लगा कि दंपति ने उन्हें पहचान लिया है, तो अपनी पहचान छुपाने के लिए दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

क्षेत्र में दहशत और आक्रोश

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें