रीवा: अवैध रेत-गिट्टी भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, माइनिंग एक्ट के तहत FIR और जब्ती

रीवा शहर में अवैध रेत और गिट्टी के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग, नगर निगम, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापामार कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर अवैध रूप से संग्रहित खनिज सामग्री जब्त की है। बताया गया है कि ये भंडारण बिना अनुमति संचालित किए जा रहे थे।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर सामग्री जब्त की और संबंधित लोगों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य सड़क मार्ग के किनारे नियम विरुद्ध तरीके से रेत और गिट्टी का भंडारण किया जा रहा था।

अवैध भंडारण करने वालों में हड़कंप

संयुक्त टीम ने एयरपोर्ट रोड से ढेकहा मार्ग तक पांच स्थानों पर कार्रवाई की, जहां भारी मात्रा में रेत और गिट्टी पाई गई। कार्रवाई के बाद अवैध भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

जारी रहेगी कार्यवाही 

खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी ने कहा कि अवैध खनन और भंडारण पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर में अवैध खनिज कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें