रोजगार के बहाने दरिंदों ने युवती को बनाया हवस का शिकार, 48 घंटे बंधक रहने के बाद दरिंदों से छूटी पीड़िता, पहुंची विश्वविद्यालय थाने, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रीवा परिवार के सामने खड़े हुए आर्थिक संकट के चलते रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रही एक युवती को रोजगार देने वाले युवक ने अपने हवस का शिकार बना लिया, इस दौरान दरिंदे ने युवती से न सिर्फ अपने फर्म का काम कराया बल्कि उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म भी कर डाला, किसी तरह भंडारी काम्प्लेक्स परिसर स्थित कार्यालय के बाथरूम की एग्जास्ट खिड़की निकालकर विश्वविद्यालय थाने पहुंची पीड़िता ने उसके साथ की गई दरिंदगी की शिकायत विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई है।

घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि वह मूलत मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की रहने वाली है, और वह आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद रीवा संभाग से बाहर एक जिले में काम कर रही थी। उसने जैसे ही रीवा जिले में काम का विज्ञापन देखा तो वह घर के नजदीक रहने की लालच में भंडारी कंपलेक्स चली आई जहां आदर्श होम केयर में काम करने वाले मैनेजर नीरज पांडे ने युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया। युवती के मुताबिक परिसर में अन्य कई लोग उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सहयोगी थे। जिन्होंने आरोपी की नियत जानते हुए भी ना ही उसे सच्चाई से अवगत कराया और ना ही बंधक बनाए जाने के दौरान उसकी कोई मदद की बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर विश्वविद्यालय पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसमें विश्वविद्यालय पुलिस षड्यंत्र करने वाले लोगों को भी इस दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाती है या नही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें