सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा संपन्न — कृष्ण–सुदामा मिलन ने भाव-विभोर किए भक्त

रायपुर। श्री दुर्गा माता मंदिर मढ़ी, लिली चौक पुरानी बस्ती रायपुर के श्री सतगुरु महंत अनंतपुरी गोस्वामी जी के सानिध्य में 23 से 29 नवंबर तक सिंधी धर्मशाला, गली नंबर 5 तेलीबांदा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई।

कथा व्यास बाबा आनंद राम दरबार के एकादशी वाले बलराम भैया जी ने अपनी अमृत वाणी से सातों दिन भक्तों को आध्यात्मिक रसपान कराया।

कथा में प्रतिदिन अलग-अलग अध्यायों का वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाएँ, कंस वध, रुक्मणी विवाह, महाभारत प्रसंग और अंत में हृदय को स्पर्श करने वाला कृष्ण-सुदामा मिलन ने उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कथा में यदुवंश के नाश और गांधारी के श्राप का भी वर्णन किया गया।

कथा समापन के समय कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। सात दिनों तक तेलीबांदा में भक्ति की गंगा प्रवाहित होती रही।

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में भक्तजन कथा श्रवण के लिए पहुंचे। अनेक संत-महात्मा, समाजसेवी, नेता और अभिनेता भी कथा में शामिल हुए।

 

हवन–यज्ञ और भोग

समापन दिवस की सुबह कमल महाराज के द्वारा विधि-विधान से हवन किया गया। दोपहर 1 बजे कथा का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। श्री सतगुरु महंत अनंतपुरी गोस्वामी जी ने सभी भक्तों को कथा की सफल संपन्नता पर शुभकामनाएँ दीं।

भंडारा व संत-समाज का आशीर्वाद

शंकर भाई द्वारा 51 पंडितों का सामूहिक भोज कराया गया। संत-समाज और सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

समापन समारोह में पहुंचे विशिष्ट संत व अतिथि

जबलपुर से संत बाबा त्रिलोकदास, भोपाल से सांई तुलसीदास, रीवा से सांई हंसदास, देवपुरी गोदड़ी धाम से दादी मीरा देवी, रायपुर के संत सांई जल कुमार मसंत, भाई साहब सुदामा भैया, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी, भाजपा नेता-अमर गिदवानी, सिंधी पंचायत तेलीबांदा के अध्यक्ष बसंत कुकरेजा, समाजसेवी प्रेम बिरनानी, शंकर वरदानी, किशोर आहूजा सहित अनेक संत, पंडित और समाजसेवी उपस्थित रहे।

सभी संत-जनों ने सिंधी भाषा में भागवत कथा आयोजित करने पर गुरुजी की प्रशंसा की और कहा कि इससे भाषा, संस्कृति और सनातन धर्म को मजबूती मिल रही है। अपनी भाषा में धार्मिक आयोजन होने से लोगों का जुड़ाव और अधिक बढ़ता है।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्री दुर्गा माता मंदिर मढ़ी रायपुर के सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।

 

✍️लेखराज मोटवानी लेखू की रिपोर्ट

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें