रीवा में दो दुर्गा पंडाल के आयोजकों के बीच खिंची तलवार, क्षेत्र में निर्मित हुआ दहशत का माहौल, हथियारबंद युवकों ने मचाया उत्पात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

रीवा के सुंदर नगर में स्थित दो दुर्गा समिति के सदस्यों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आज उस वक्त तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब ज्ञान मिष्ठान भंडार वाली दुर्गा समिति के शरारती तत्वों ने हथियारों से लैस होकर प्रधानमंत्री आवास के करीब स्थित दुर्गा पंडाल के सदस्यों पर हमला कर दिया।

वहीं स्थानीय निवासियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, बताया जा रहा है की दोनों आयोजक समिति के सदस्यों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

बुधवार की सुबह जब प्रधानमंत्री आवास आयोजक समिति के सदस्य भंडारे की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ज्ञान मिष्ठान भंडार दुर्गा समिति के शरारती तत्वों ने रॉड, तलवार, चाकू और डंडे लेकर प्रधानमंत्री आवास के बगल में स्थित काम्प्लेक्स दुर्गा पंडाल पर हमला कर दिया।

इस दौरान शरारती तत्वों ने सिर्फ भंडारे का सामान ही नष्ट नही किया बल्कि गाली गलौज करते हुए पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित कर दिया। वहीं जब स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो हथियार लहराते हुए शरारती तत्व मौके से भाग खड़े हुए।

वहीं इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें