रीवा शहर में पूर्व सांसद के घर के सामने, दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के चलते जमकर मारपीट

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित पूर्व सांसद के घर के सामने दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के चलते जमकर मारपीट हुई, बोलेरो सहित आधा दर्जन बाइक से पहुंचे दोनों गुटों के सदस्यों ने लगभग आधे घंटे तक पूरे क्षेत्र में उत्पात मचाया हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा गोली चालन की भी सूचना दी जा रही है दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद के बाद खूनी संघर्ष में घायल हुए दो युवकों को अस्पताल भेजा गया है।

जिसमें से ऋतिक सेन का उपचार संजय गांधी अस्पताल और आर्यन सिंह बघेल का उपचार शहर की एक निजी अस्पताल में हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सामान थाना प्रभारी सहित सीएससी राजीव पाठक ने घायलों से घटना की जानकारी लेते हुए डॉक्टर से मेडिकल ओपिनियन लेने की बात कही है। सीएसपी के मुताबिक घटना में घायल हुए दोनों युवक छात्र बताये जा रहे हैं। वहीं पुलिस विवाद की वजह जानने के लिए पूरे मामले के पड़ताल में लगी है वही पूरी घटना में बदमाशों द्वारा हवाई फायर कर दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किया गया या गोली लगने से कोई घायल हुआ। इसको लेकर पूरे मामले में संदेह बना हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें