रीवा में अतिक्रमण के खिलाफ, सबसे बड़ी कार्रवाई, टूटेंगे 100 से अधिक मकान और दुकान

रीवा प्रशासन और नगर निगम प्रशासन रीवा में सबसे बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार अमहिया रोड के चौड़ीकरण में चिन्हित करीब 100 से 200 दुकान और मकान को जमींदोज करने की तैयारी है। अतिक्रमण करने वालों तक नोटिस पहुंच गया है। जमीन के रिकार्ड और जवाब मांगे गए हैं। इसके बाद तोडफ़ोड़ शुरू हो जाएगी।

रीवा के मास्टर प्लान में अमहिया मार्ग का चौड़ीकरण भी शामिल हैं।  जिसके चौड़ीकरण को लेकर अब सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक सड़क की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर कई मंजिला पक्की दुकानें और मकान बना लिए हैं। इसके कारण सड़क सकरी होती चली गई। हालात तो अब यह है कि इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल है। यही वजह है कि प्रशासन और नगर निगम ने मास्टर प्लान पर इम्पलीमेंटेशन शुरू कर दिया है। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने सर्वे कर मकानों को चिन्हित किया था। इसके बाद नगर निगम ने चिन्हित अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी कर दिया है। जल्द ही इनके खिलाफ तोडफोड़ की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि अमहिया मार्ग सबसे व्यस्ततम सड़कों में है। इस मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी पड़ता है। इस मार्ग पर एम्बुलेंस का आना जाना लगा रहता है। वाहनों की भीड़ के कारण इस सड़क पर दिन में कई बार जाम लगता है। इसमें एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं। जिस कारण मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें