गर्भवती महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, विशेष क्रिया के लिए पति को भेजा कमरे से बाहर 

रीवा में तीन माह की गर्भवती महिला के साथ झाड़ फूंक के दौरान विशेष क्रिया को अंजाम देने के लिए पति को कमरे से बाहर भेजा, और गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया, यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर सगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है पीड़िता की शिकायत पर सगरा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि सगरा थाना क्षेत्र की एक महिला गर्भधारण करने से पूर्व अपने पति के साथ एक स्थानीय तांत्रिक के यहां झाड फूंक के लिए जाती थी जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और लगातार तांत्रिक के संपर्क में बनी रही गर्भधारण करने के 3 महीने के बाद स्थानीय तांत्रिक ने गर्भवती महिला को एक विशेष अनुष्ठान करने का झांसा दिया और उसे अनुष्ठान के लिए अपने घर में बुला लिया, तांत्रिक की बातों में आकर गर्भवती महिला अपने पति के साथ विशेष अनुष्ठान के लिए तांत्रिक के घर पहुंची जहां अनुष्ठान के बाद पानी उतारने के लिए तांत्रिक ने महिला के पति को कमरे से बाहर कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया घटनाक्रम के बाद पीड़िता कमरे से बाहर निकली और घर पहुंच कर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ सगरा थाना पहुंची, पीड़िता ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कराया है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें