रीवा पत्नी के साथ की गई छेड़खानी के बाद परिजनों और छेड़खानी करने वाले दो पक्षो के बीच जमकर हाथापाई हुई, इस दौरान महिला के परिजनों ने छेड़खानी करने वाले युवकों को बीच सड़क पर जमकर बेल्ट से पीटा, मारपीट के दौरान सड़क पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पूरे घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में उसे वायरल कर दिया।
दरअसल यह पूरा मामला अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीटीएस चौराहे का बताया जा रहा है। जहां सोमवार की रात लगभग 8:00 बजे जब एक महिला अपने पति और परिजनों के साथ सब्जी खरीदने निकली थी। इस दौरान सड़क पर शराब के नशे में धुत कुछ असामाजिक तत्वों के गुट ने महिला को लेकर अश्लील कमेंट कर दिए। जिसके बाद उग्र हुए परिजनों ने बीच चौराहे में अपने अपने बेल्ट निकाल कर मनचलों को जमकर सबक सिखाया मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि पीटीएस चौराहे में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पूरा मामला छेड़खानी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई है ।






