बाइकर्स गैंग ने सरे राह चलती बाइक से छीना महिला का पर्स, बाइक गिरने से महिला हुई घायल

रीवा बाइकर्स गैंग ने सरेराह चलती बाइक से महिला का पर्स छीन लिया इस दौरान बाइक असंतुलित होने से महिला गिरकर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि रायपुर कर्चुलियान के चोरगड़ी निवासी मनोज रजक अपनी पत्नी माया रजक के साथ बाइक से ग्राम ममदर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपति चौंडियार मोड के पास पहुंचे तो नीली बाइक में सवार होकर आए बाइकर्स गैंग के लुटेरों ने चलती बाइक से महिला का पर्स छीन लिया।

इस दौरान बाइक का असंतुलित होकर गिर पड़ी, जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला करते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें