रीवा। समदड़िया मल्टी के छठे फ्लोर से छलांग लगाने वाली, महिला की हुई पहचान, विवाह के 2 वर्ष बाद भी नहीं हुई थी संतान, ससुराल में निधन की जानकारी देकर, 10 दिन पूर्व निकली थी घर से

रीवा के समान थाने से महज कुछ मीटर दूर स्थित समदडिया मल्टी के छठे फ्लोर से छलांग लगाने वाली महिला की पहचान 48 घंटे बाद कर ली गई है संजय गांधी अस्पताल के पुलिस चौकी पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान नीलू सिंह गौड़ पत्नी राघवेंद्र सिंह 25 वर्ष निवासी अहिरान पंचायत भमरा टोला थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी के रूप में की है।

बताया गया है कि नीलू सिंह गौड़ का विवाह 2 वर्ष पूर्व हुआ था शादी के 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी मृतका की कोई संतान नहीं थी, और लगभग 10 दिन पूर्व महिला अपने ससुराल में यह जानकारी दे कर निकली कि वह अपने मायके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही है। उसके बाद महिला लापता हो गई और इधर ससुराल पक्ष के लोग यह मानते रहे की महिला अपने मायके में है, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मृत महिला की सास सुनवरिया ने बताया कि एकादशी के तीन दिन पूर्व मेरी बहू मायके जाने को कहकर निकली थी। उसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में संपर्क किया। वहां से मुझे जानकारी मिली जिसके बाद मैं शव को लेने संजय गांधी अस्पताल आई हूं। मेरा बेटा मनेंद्रगढ़ में मजदूरी करता है।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें