उत्तरप्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश के रीवा में भी बेहद ही चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां एक अविवाहित युवक के प्यार पागल में दो बच्चों की माँ नें घर से भागकर युवक के साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया है बताया जा रहा है कि युवक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत निराला नगर मोहल्ले का निवासी है जबकि दो बच्चों की मां सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेकहा मोहल्ले की निवासी है विगत कुछ दिनों पूर्व ही एक दूसरे के संपर्क में आये और उनके बीच नज़दीकियां बढ़ती चली गई, जिसके बाद दोनों नें घर से भागने का फैसला कर लिया,
निराला नगर निवासी अंकुर तिवारी पिता प्रदुमन तिवारी 28 वर्ष 29 मार्च 25 को घर में किसी को कुछ बताये बैगैर अचानक लापता हो गया, जिसकी परिजनों नें विश्वविद्यालय थाने में गुमशुदगी 16/25 दर्ज करा दी, वहीं दूसरी ओर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेकहा मोहल्ले से नम्रता द्विवेदी भी अचानक से लापता हो गई, जिसकी परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कर दी, शिकायतों में दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने जब दोनों मोबाइल की लोकेशन साइबर में सर्च की तो यह पता चला कि दोनों नंबर एक साथ एक ही लोकेशन पर मूव कर रहे हैं तब पुलिस के अलग अलग दलों ने जब लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंचे और युवक सहित दो बच्चों की मां को खोज निकाला इसके बाद महिला सहित युवक को थाने लाया गया जहां दोनों के अलग-अलग बयान पंजीबद्ध कराए गए इस दौरान युवक सहित महिला ने कहा कि वे दोनों पूर्णत बालिक हैं और अपनी इच्छा से बिना किसी दबाव के एक दूसरे के साथ रह रहे हैं इसके बाद पुलिस ने युवक को महिला के सुपुर्द कर दिया, वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा गुमसुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी पता तलाश करने पर युवक सहित महिला को ढूंढ निकाला गया दोनों के बयान लिए गए दोनों बालिक हैं दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं ऐसे में उन पर कोई विधिक कार्रवाई नहीं की जा सकती।






