संदेह पर युवक अपनी मां की जान का दुश्मन, महिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

रीवा में एक युवक ने अपनी मां के सिर पर पत्थर पटककर जानलेवा हमला किया। भाई के लिए बोर कराने के संदेह पर युवक अपनी मां की जान का दुश्मन बन बैठा और उसे गंभीर घायल कर दिया है। घटना में घायल महिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

आरोपी हीरालाल केवट दो भाई थे। जिसमें से एक भाई ने कुछ दिन पहले ही पानी के लिए बोर कराया था। जिसके बाद से ही हीरालाल को शक था कि ये बोर उसकी मां श्यामकली केवट ने कराया है। इसी बात को लेकर बीते दो दिनों से विवाद की स्थिति थी। इसी बात से खफा युवक अपनी मां को ही मारने पर तुल गया।

मामला हुआ दर्ज

घटना के संबंध में गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

महिला की हालत गंभीर 

बहरहाल घायल महिला की हालत गंभीर बताई गई है। जिसे इलाज के लिए आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सिर पर चोट आने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें