रीवा में घरों में रंगाई पुताई के माध्यम से घर की रैकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह को सामान थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए की चोरी किए गए माल को बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे चोरी की अन्य घटनाओं को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली तिवारी ने बताया कि। 29 और 30 मार्च की दरमियानी रात समान थाना क्षेत्र के राम निरंजन नगर स्थित कुलदीप सिंह के आवास में लाखों की चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा समान थाने में दर्ज कराई गई थी, अपराध पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस लगातार मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित सभी से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान घर में कराए गए नए रंग रोगन को देखकर पुलिस ने घर में पेंटिंग करने वाले पेंटर के संबंध में पूछताछ की। जैसे ही पीड़ित ने पेंटर के नंबर पुलिस को उपलब्ध कराये पुलिस ने तत्काल तीनों पेंटर को थाने बुला लिया और उनसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह का मुख्य आरोपी टूट गया और उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी दशरथ उर्फ लल्लू घरों में रंग रोगन करने के बहाने पहले घरों की रैकी करता था। और उसके बाद घर के सदस्यों का आने जाने का समय देख लेते थे और उसके बाद सही समय देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। चोरी की इस वारदात में भी गिरोह के सदस्यों ने यही किया जैसे ही गिरोह के सरगना को यह बात पता चली की मकान के सभी सदस्य गांव चले गए हैं तब सही समय देखकर गिरोह के सदस्यों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सरगना दशरथ और दूसरे सदस्य राजू कुशवाहा पर चोरी और मारपीट के कई अपराध पूर्व से दर्ज हैं, जबकि गंगा रावत ने हाल ही में गिरोह में एंट्री ली है।






