मऊगंज जिले के मिसिरगवा गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ‘लाड़ली बहना योजना’ का फॉर्म भरने के नाम पर 100 और 50 रुपये की उगाही की जा रही है। यह वीडियो न सिर्फ प्रशासनिक भ्रष्टाचार की पोल खोलता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचने से पहले ही दलालों और भ्रष्टाचारियों के पंजों में फंस जाता है।






