रीवा। फिरौती के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश, खुद के हाथ बांधकर मां को भेजी फोटो

रीवा जिले में एक युवक द्वारा अपने ही अपहरण की फर्जी साजिश रचने का मामला सामने आया है। युवक ने बाइक की किस्त चुकाने और जेब खर्च के लिए पैसों के जुगाड़ करने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। युवक ने अपने अपहरण की फोटो परिजनों को भेजकर 2 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जिससे पूछताछ में इस फर्जी अपहरण की साजिश का खुलासा हुआ।

दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के सामान थाना क्षेत्र का है, शहर के जीउला में रहने वाली महिला ने 29 मार्च को अपने बेटे अमन विश्वकर्मा के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया की उनका बेटा घर से उपचार के लिए निकला था लेकिन वो घर नहीं पहुंचा उसके बेटे की कुछ फोटो उनके मोबाइल में भेजी गई थी जिसमें उनका बेटा बंधक बना हुआ था। पुलिस ने जब मां बेटे के बीच की बातचीत का ऑडियो सुना तो पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी रही। इसी बीच युवक एक अप्रैल को ही सामान थाना क्षेत्र में बदराव तालाब के पास घूमता नजर आया, जो पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया जिसके बाद उससे पूछताछ में यह अपहरण की साजिश पूरी तरह से फर्जी निकली। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया की उसे बाइक की किस्त जमा करनी थी और जेब खर्च के लिए पैसों की जरुरत थी इसीलिए उसने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। युवक शहर से अपने गांव सोहागी के ददरी चला गया जहां उसने जंगल में खुद के अपहरण की फोटो अपनी मां को भेजा और फिर फोन कर अपने अपहरण की बात बताकर दो लाख रुपए फिरौती की मांग की। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें