प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ के बाद रीवा की पुलिस ने एक बार फिर प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है नशे के विरुद्ध की यह कार्रवाई बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में की गई है
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओपी त्यौथर उदित मिश्रा ने बताया कि पुलिस को उत्तर प्रदेश की सीमा से दो लग्जरी वाहनों में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप लाये जाने की सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस की कई टीमों ने तस्करों को दबोचने के लिए घेराबंदी की और बैकुंठपुर थाने क्षेत्र में दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया जब नशे के सौदागरों को यह लगने लगा कि अब वह पुलिस से नहीं बच पाएंगे तो नशीली कप सिरप के तस्कर अपने-अपने वाहनों को छोड़कर गलियों से फरार हो गए बताया गया है कि स्विफ्ट डिजायर कार से पुलिस ने नौ पेटी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की है जिसमें कुल 1080 शीशियां पाई गई है वही हुंडई की औरा कार से तीन पेटी नशीली कफ सिरप बरामद हुई है जिसकी मात्रा 400 शिशियां बताई जा रही है बताया गया है कि आरोपी बनारस या प्रयागराज से नशीली कफ सिरप की खेप लाकर रीवा में खपाना चाह रहे थे, पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों के सरगना का नाम सत्येंद्र दुबे निवासी बिलोहन टोला थाना सामान बताया जा रहा है।






