रीवा कमर पर पिस्टल खोज कर बाइक से जा रहे एक युवक को बिछिया थाने की पुलिस ने जिला चिकित्सालय अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सुजल गुप्ता बताया जा रहा है, गिरफ्तार किए गए युवक के विरुद्ध पुलिस ने 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि शनिवार की दोपहर कमर में पिस्टल खोसकर बाइक से धोबिया टंकी की ओर जा रहा था जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई, मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को जिला चिकित्सालय के पास धर दबोचा और उसकी तलाशी ली तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने युवक की कमर में ख़ोसी गई अवैध पिस्टल को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने यह अवैध हथियार अपने दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए खरीदा था, जिसकी नुमाइश वह अपने दोस्तों के बीच किया करता था।






