इंस्टाग्राम में लाइव होने के बाद अपने पति की मृत्यु का तमाशा देखने वाली महिला सहित उसकी फरार मां को सिरमौर पुलिस ने आज हिरासत में लेते हुए न्याययिक अभिरक्षा में भेजा हैं, इस पूरे मामले में सिरमौर पुलिस को मृतक की पत्नी के अवैध संबंध होने के भी कुछ सुराग भी मिले हैं जिनकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, परिजनों के मुताबिक मृतक शिव प्रकाश त्रिपाठी की शादी दो वर्ष पूर्व बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीमारी गाँव की प्रिया शर्मा से हुई थी शुरुआती दौर में तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन कुछ माह बाद प्रिया छिप छिप कर किसी और से बात करने लगी।
जिसकी जानकारी शिव प्रकाश को हुई लेकिन उसने किसी घर वालों को नहीं बताया, शिव प्रकाश हर हाल में अपने दांपत्य जीवन को बचाने का प्रयास करता रहा, इसी बीच शिव प्रकाश का एक्सीडेंट भी हुआ और वह बैसाखियों पर आ गया, जिसके बाद प्रिया का प्रेम प्रसंग खुलकर सामने आ गया और अपने नवजात शिशु को लेकर मायके चली गई, इस दौरान भी शिव प्रकाश उसके मायके जाकर उसे मनाने की कोशिश करता रहा लेकिन किसी अन्य युवक के प्यार में अंधी हो चुकी प्रिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिव प्रकाश के साथ मारपीट भी कर डाली, आत्महत्या करने से 15 मिनट पहले शिव प्रकाश अपनी ससुराल से आया और बिना बातचीत किए अपने कमरे में चला गया जहां उसने इंस्टाग्राम में लाइव आकर फांसी लगा ली, इस दौरान उसकी पत्नी भी उसकी मौत का तमाशा लाइव देखती रही लेकिन उसने परिवार के किसी सदस्य को घटनाक्रम की जानकारी नहीं दी, 27 मिनट बाद प्रिया द्वारा गांव के सरपंच को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी गई, इसके बाद हम लोगों को यह पता चला कि हमारा पोता फांसी के फंदे पर झूल चुका है बस हमारे दिल में यही मलाल है कि अगर प्रिया हम लोगों को घटना की जानकारी दे देती तो शायद उसकी जान बच जाती।






