मऊगंज का गडरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील, गांव में पसरा सन्नाटा,6 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गडरा गांव में शनिवार को हुई घटना के बाद फिलहाल माहौल शांतिपूर्वक है पुलिस ने यहां पर मोर्चा संभाल रखा है। गांव में फिलहाल लोग नही नजर आ रहे है पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने पूरी स्थिति में नियंत्रण बना रखा है, और फिलहाल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। सनी द्विवेदी की मौत के बाद उसके परिवार के लोग काफी आक्रोशित थे और शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें समझाइश दी जिसके बाद परिजन माने।

आपको बता दें शनिवार को मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में जमकर हंगामा हुआ। यहां पर शनि द्विवेदी नाम के युवक को आदिवासी परिवार के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आदिवासियों ने पुलिस बल सहित तहसीलदार पर भी हमला कर दिया और जमकर पत्थर बरसाए और उन्हें भी बंधक बनाकर उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में जहां ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई तो वहीं तहसीलदार कुवारे लाल पनिका सहित 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस घटना में एक ASI और तहसीलदार बुरी तरह से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रकाश पांडेय और संभागायुक्त बीएस जामोद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक सनी द्विवेदी के परिवार के लोग काफी आक्रोशित थे और शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें समझाइश दी जिसके बाद परिजन माने।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें