चोरी के संदेहियों ने पीड़ित परिवार पर बोला हमला, आहत परिवार ने सरहंगों के विरुद्ध सेमरिया थाने में दर्ज कराई एफआईआर 

MP एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी यह कहावत चरितार्थ हुई है सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत थनवरिया गांव में, जहां शुक्ला परिवार के पड़ोस में रहने वाले चोरी के संदेहियों ने पीड़ित परिवार को उसके ही घर में कैद करने के बाद जिंदा जलाने का प्रयास किया है जिसका पीड़ित परिवार ने न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद सेमरिया पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है,

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए शुक्ला परिवार के मुखिया गणेश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि उनके पड़ोसी विगत कई वर्षों से उनकी फसल की चोरी कर रहे थे जिसकी जानकारी पीड़ित परिवार द्वारा कई बार थाने को भी दी गई किंतु स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की फरियाद पर कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते सरहंगों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित परिवार को उनके ही घर में कैद करने के बाद पेट्रोल से जिंदा जलाने का प्रयास किया, इसी दौरान पीड़ित परिवार के किसी सदस्य ने छत से आरोपियों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सेमरिया पुलिस ने चोरी के संदेहियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें