रीवा। चार बच्चों का अपहरण, पुलिस ने की घेराबंदी, बच्चों को छोड़ भागे बदमाश, संदेहियों से पूछताछ जारी

रीवा। हाल ही में ग्वालियर में हुए शिवम अपहरण कांड की याद लोगों के जहन से निकली भी नहीं थी की रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में बाहर से आए बदमाशों ने चार बच्चों का अपहरण कर सनसनी फैला दी, हालांकि अपहरणकर्ता बच्चों को लेकर सेमरिया थाना क्षेत्र के जंगल से लगीं उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर पाते पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी से बच्चों को जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि दूसरे राज्य से आए बदमाशों ने बच्चों को लालच देकर उन्हें बंधक बना लिया, और अपने साथ लेकर निकल गए वही जब घर के सामने खेल रहे बच्चे परिजनों को नहीं दिखे तो उन्होंने आनन फानन में पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी, चार बच्चे एक साथ गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया गया, और हर संभावित जगहों पर बच्चों की तलाश की जाने लगी,

जैसे ही अपहरणकर्ताओं को पुलिस के मूवमेंट की भनक लगी तो बदमाश चारों बच्चों को जंगल में छोड़कर फरार हो गए, बच्चों को तलाश कर रही पुलिस को जब चरवाहों ने बच्चों के जंगल में होने की जानकारी दी, तो ककरेड़ी के जंगल पहुंची पुलिस ने चारो बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया, एएसपी के मुताबिक चारों बच्चे अभी सदमें में है, पुलिस मनोवैज्ञानिक तरीके से बच्चों से पूंछतांछ करने की कोशिश कर रही है, वहीं पुलिस थाना क्षेत्र सहित जिले के निगरानी शुदा बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है, ऐसा माना जा रहा है कि बाहरी बदमाशों के तार जरूर स्थानीय लोगों से जुड़े होंगे तभी उन्होंने सेमरिया थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें