रीवा शहर के कबाड़ी मोहल्ले से लगातार महिलाओं द्वारा प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई सिविल लाइंस पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए, एक महिला को हिरासत में लिया है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि गुरुवार की देर शाम पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान एक महिला प्लास्टिक के एक बैग में कुछ संदिग्ध चीजें बेच रही थी। पुलिस पार्टी को देखते ही महिला बैग लेकर भागने लगी, इसी दौरान पुलिस पार्टी ने गलियों की घेराबंदी कर दी, और महिला को हिरासत में ले लिया, हिरासत में ली गई महिला की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान पुलिस को महिला के बैग से प्रतिबंधित कफ सिरप की कई शीशियां बरामद हुई, प्लास्टिक के थैले के साथ महिला को थाने लाया गया, और एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।






