प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का असर एक बार फिर देखने को मिला, लगा करीब 10 से 12 किलोमीटर का महाजाम

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का असर एक बार फिर चाकघाट बार्डर पर देखने को मिला यहां पर नारीबारी से लेकर चाकघाट के बीच करीब 10 से 12 किलोमीटर का जाम लग गया। छुट्टियों का दिन होने के चलते काफी संख्या में श्रृद्धालु प्रयागराज के महाकुंभ पहुंच रहे हैं, इसी के चलते जाम की स्थिति बन रही है। प्रयागराज की पार्किंग स्थल भर जाने की वजह से वाहनों को डायवर्ट कर दूसरी जगहों से भेजा जा रहा है।

दरअसल वीकेंड होने के चलते महाकुंभ प्रयागराज जा रहे तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। मध्यप्रदेश से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 30 में प्रति घंटे 15 हजार से अधिक वाहन गुजर रहे है। महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के तीर्थयात्री बड़ी संख्या में प्रयागराज जा रहे है। प्रयागराज के बॉर्डर पर करीब 10 से 12 किलोमीटर का लंबा जाम निर्मित हो गया है। यह जाम प्रयागराज से लेकर चाकघाट तक पहुंच गया है महाकुंभ के अंतिम स्नान की तारीख करीब होने के चलते तीर्थयात्री बढ़े है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि उत्तरप्रदेश में जो पार्किंग प्वाइंट है वो लगभग फुल हो रहे है इसलिए आवागमन रुका हुआ है। रुट डायवर्ट किया गया है मनगवां से मिर्जापुर रोड की तरफ डायवर्ट किया है। प्रशासन ने होल्डिंग प्वाइंट में भोजन, पानी, दवा के पुख्ता इंतजाम किए है ताकि तीर्थयात्रियों को असुविधा ना हो और वह आस्था की डुबकी लगा सके।

इस खबर को भी देखें

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें