रीवा। पूर्व विधायक की भतीजी पर एफआईआर दर्ज, प्रेमी ने लगाया था 80 लाख की ठगी का आरोप

खबर रीवा जिले से है जहां प्रेमी से लाखों की ठगी करने वाली प्रेमिका के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल यह पूरा मामला रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र का है। जहां आजाद नगर में निवास करने वाले विवेक शुक्ला ने प्रेमिका पर ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित प्रेमी के मुताबिक युवती से उसका 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था इस दौरान युवती ने उससे शादी करने का वादा किया, और लाखों रुपए के साथ साथ महंगे गिफ्ट भी उससे लिए। पीड़ित के मुताबिक 3 साल के दौरान युवती ने उससे करीब 80 लाख रुपए ठग लिए, और बाद में शादी से मुकर गई। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई थी। जिस पर सीएसपी रितु उपाध्याय ने पूरे प्रकरण की जांच की और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों को प्रमाणित पाया। जिसके बाद सीएसपी ने अमहिया थाने को प्रतिवेदन सौंपा जहां युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें